फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi 70th Birthday: BJP will run seva program in Uttarakhand, slideshow to be held in 70 places

PM Modi Birthday: उत्तराखंड में ऐसे मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, गंगा घाटों पर चलाया सफाई अभियान

Thu, 17 Sep 2020 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Sep 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
PM Modi 70th Birthday: BJP will run seva program in Uttarakhand, slideshow to be held in 70 places
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर भाजपा के पदाधिकारियों ने गंगा पूजन और हवन करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की लंबी छलांग लगाई और दुनिया में एक अलग पहचान बनी है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिंहद्वार घाट पर गंगा में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में मां गंगा का रुद्राभिषेक करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दीर्घायु की कामना की। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता ना केवल भारत में है बल्कि पूरी दुनिया में है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सागर गोयल, सुशील चौहान, अन्नू कक्कड़, नरेश शर्मा, चंद्रकांत पांडेय आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर भाजपा के सप्तऋषि मंडल की ओर से नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना को लेकर भीमगोड़ा बैराज स्थित मां गंगा तट पर हवन किया। 
विज्ञापन


गंगा के घाटों पर चलाया सफाई अभियान 
सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन मनाते हुए गंगा के घाटों पर सफाई अभियान चलाया, साथ ही यात्रियों को जूट के बैग वितरण किए। आर्गेनाइजेशन के नियंत्रक सतीश चंद्र पटेल और प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता का मंत्र जो दिया है उससे लोग जागरूक हुए और अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा : राज्यपाल 
राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा है कि पिछले छह साल से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। 

पीएम, केंद्र के सहयोग से स्थापित हुए विकास के नए आयाम : सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जारी बधाई संदेश में सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने करीब एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की हैं।

इसमें रेल परियोजना से लेकर भारत माला तक के काम शामिल हैं। पीएम मोदी की भगवान केदारनाथ मेें गहरी आस्था है और प्रधानमंत्री के प्रयास से केदार धाम को विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का काम किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामना दी है।

पीएम मोदी कर्तव्य, सेवा और विकास की त्रिवेणी : बंशीधर भगत 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यमुना कालोनी में हरसिंगार का पौधा लगाया। हरसिंगार धार्मिक मान्यताओं का वृक्ष है, जिसका औषधीय महत्व भी है। इस अवसर पर भगत ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल के पद चिन्हों पर चलने वाले पीएम कर्तव्य, सेवा तथा विकास की त्रिवेणी बने हुए हैं।

 उन्होंने देश को जो ऊंचाई दी है वह अब तक संभव नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक सरकार के मुखिया के तौर पर अपने कामों को देशवासियों के सम्मान के लिए समर्पित किया है। उनके कामों के कारण देश को अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा हासिल हुई है।

 प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत सामाजिक आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा हैं। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। इसका प्रमाण उनके द्वारा उत्तराखंड को दी गई विशेष परियोजनाएं हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।  

चुनाव के दौरान हमारा नारा था उत्तराखंड को अटल जी ने बनाया है, मोदी जी संवारेंगे। यह बात पूरी तरह शत-प्रतिशत खरी उतर रही है। डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड विकास के निरंतर नए आयाम छू रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed