{"_id":"67bc973d8e57fef84e0661e2","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-181-crore-deposited-in-accounts-of-8-21-lakh-farmers-in-uttarakhand-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान सम्मान निधि: 19वीं किस्त जारी...उत्तराखंड के 8.21 लाख किसानों के खातों में जमा हुए 181 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम किसान सम्मान निधि: 19वीं किस्त जारी...उत्तराखंड के 8.21 लाख किसानों के खातों में जमा हुए 181 करोड़
Mon, 24 Feb 2025 09:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:29 PM IST
सार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर वर्ष किसानों को तीन किस्तों में 6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 8.21 लाख किसानों के बैंक खातों में 181 करोड़ की राशि जमा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से सम्मान निधि की 19वीं किस्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) से जारी की है।
विज्ञापन
सोमवार को देहरादून के सरखेत में आयोजित किसान सम्मेलन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी के किसान सम्मान निधि वितरण समारोह में वर्चुअल रूप से भाग लिया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा राज्य के 8.21 लाख पात्र किसानों को 181 करोड़ की सम्मान निधि खातों में हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन
अब तक की 18 किस्तों में प्रदेश के किसानों को कुल 2926.24 करोड़ की राशि दी जा चुकी है। उन्होंने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को फार्म मशीनरी बैंक के तहत पावर वीडर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, ब्रश कटर, आटा चक्की, चौफ कटर और ट्रैक्टर जैसे उपकरण खरीदने व किसानों को सहयोग राशि के चेक बांटे। उन्होंने कहा, देश की जीडीपी में कृषि क्षेत्र का 30 प्रतिशत है। एक समय था जब भारत दूसरे देशों से खाद्यान्न आयात करता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 70 देशों के लिए खाद्यान्न निर्यात कर रहा है।
विज्ञापन
Uttarakhand: पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगे 1314 नर्सिंग अधिकारी, चल रही सत्यापन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय व फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि व बागवानी में कई योजनाएं संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर वर्ष किसानों को तीन किस्तों में 6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर, सचिव कृषि डा. एसएन पांडे, निदेशक कृषि केसी पाठक, जैविक बोर्ड के सदस्य निरंजन डोभाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, बीडीसी बालम सिंह समेत पंचायत प्रतिनिधि व किसान मौजूद रहे।