फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Kisan Samman Nidhi 18 4.25 crore have been transferred to eight lakh farmers accounts In Uttarakhand

पीएम किसान सम्मान निधि: अच्छी खबर..उत्तराखंड में आठ लाख से ज्यादा किसानों के खाते में आए 184.25 करोड़ रुपये

Sun, 03 Aug 2025 02:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Aug 2025 02:19 PM IST
सार

किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त जारी किए जाने के साथ ही उत्तराखंड के किसानों को अब तक करीब 3300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्रदान की जा चुकी है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 18 4.25 crore have been transferred to eight lakh farmers accounts In Uttarakhand
- फोटो : amar ujala (file Photo)

विस्तार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त जारी होने से उत्तराखंड में आठ लाख 28 हजार 787 किसानों के खाते में 184.25 करोड़ रुपये आए। सम्मान निधि जारी करने के पीएम के कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त जारी किए जाने के साथ ही उत्तराखंड के किसानों को अब तक करीब 3300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। किसानों के हित में नहरों से सिंचाई को पूरी तरह मुफ्त किया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पॉलीहाउस के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। गेहूं खरीद पर किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस प्रदान करने के साथ ही गन्ने के मूल्य में भी 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, ‘स्टेट मिलेट मिशन’ और ‘ड्रैगन फ्रूट नीति’ जैसी कई अहम योजनाओं को लागू किया है। इन नीतियों के तहत बागवानी को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगारोधी कानूनों को लागू किया गया है। प्रदेश में लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े छह हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऑपरेशन कालनेमि शुरु कर पाखंडियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, पूर्व सांसद बलराज पासी, सचिव एसएन. पाण्डेय, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Haridwar: उच्चतर माध्यमिक स्कूल ऐथल के लिपिक को पांच साल की सजा, जीपीएफ और छात्रों की फीस में की थी हेराफेरी

पीएम ने वाराणसी से जारी की किस्त
पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त के तहत देश के नौ करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed