फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Awas Yojana Uttarakhand 13,576 housing units to be provided to the needy by August 15

Uttarakhand: पीएम आवास योजना, जरूरतमंदों को 15 अगस्त तक  मिल जाएंगे 13,576 आवास, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Sat, 04 Jul 2026 06:10 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 04 Jul 2026 06:10 PM IST
सार

पीएम आवास योजना को लेकर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने  प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के परियोजना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
PM Awas Yojana Uttarakhand 13,576 housing units to be provided to the needy by August 15
बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में जरूरतमंद लोगों को 15 अगस्त तक 13,576 आवास आवंटित किए जाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पीएम आवास योजना की राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक में ये निर्देश दिए।

विज्ञापन

शुक्रवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के परियोजना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निरन्तर निगरानी करते हुए साप्ताहिक समीक्षा बैठक करने को भी कहा। उन्होंने सचिव, शहरी विकास एवं आवास विभाग को किफायती आवास के तहत परियोजना की प्रगति की भी साप्ताहिक निगरानी करने को कहा ताकि प्रोजेक्ट समय से पूरे हो सकें।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे परीक्षा केंद्र की मिलेगी लोकेशन, UKPSC ने तैयार किया सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि एएचपी प्रोजेक्ट के तहत निर्मित 13,576 आवासों को 15 अगस्त तक आवंटन करते हुए ऑपरेशनल करवाना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ हुए एमओयू के अनुसार सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सचिव, आवास विभाग, शहरी विकास, निदेशक शहरी विकास एवं सीटीसीपी संयुक्त समीक्षा बैठक करते हुए सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि के लाभार्थी, पर्यावरण मित्रों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को उपयुक्त आवास उपलब्ध कराए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed