{"_id":"6944b203ee2d638e850b78b8","slug":"pm-awas-urban-projects-12-856-families-will-receive-their-dream-homes-this-new-year-uttarakhand-news-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: नए साल पर 12,856 परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना, पीएम आवास शहरी की 15 परियोजनाएं पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: नए साल पर 12,856 परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना, पीएम आवास शहरी की 15 परियोजनाएं पूरी
Fri, 19 Dec 2025 07:34 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 19 Dec 2025 07:34 AM IST
सार
नए साल पर कई परिवारों को अपने सपनों का आशियाना मिल जाएगा। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में 15 आवासीय परियोजनाओं का निर्माण अंतिम दौर में है। नौ परियोजनाएं तो ऐसी हैं जो साल के शुरू में सबसे पहले पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर उत्तराखंड के 12,856 परिवारों को सपनों का आशियाना मिलेगा। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) ने इसकी तैयारी अंतिम दौर में पहुंचा दी है। 31 दिसंबर तक 15 आवासीय परियोजनाएं पूरी करके लाभार्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में 15 आवासीय परियोजनाओं का निर्माण अंतिम दौर में है। सीएम धामी स्वयं विभागीय मंत्री होने के नाते भी परियोजनाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। 31 दिसंबर तक सभी प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Bear Attack: नहीं हारी हिम्मत...भालुओं से लड़कर मौत के मुंह से वापस लौटी सुशीला, ऐसे बचाई अपनी जान
विज्ञापन
नौ परियोजनाएं तो ऐसी हैं जो साल के शुरू में सबसे पहले पूरी हो जाएंगी। प्रमुख सचिव आवास आर मीनाक्षी सुंदरम ने भी नए साल में इन आवासों के आवंटन के निर्देश दिए हैं। परियोजनाओं का लॉटरी से आवंटन हो चुका है। लाभार्थियों को कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्थानीय प्राधिकरण के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।