फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players won medals, now preparations are underway to give prize money

Dehradun News: खिलाड़ियों ने जीते पदक, अब पुरस्कार राशि देने की तैयारी

Tue, 25 Nov 2025 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Players won medals, now preparations are underway to give prize money
अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता हाल में हुई संपन्न
विज्ञापन

उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने 67 पदक जीते
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। 28वीं अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव वन मुख्यालय ने शासन को भेजा है।
प्रदेश में 12 से 16 नवंबर तक अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य में 14 साल बाद आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम छठे स्थान पर रही। राज्य के खिलाड़ियों ने कुल 67 पदक प्राप्त किए हैं। इसमें 21 स्वर्ण, 26 रजत और 20 कांस्य पदक हैं। अब इन पदक विजेता खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार राशि देने की तैयारी है। इसके लिए तीन श्रेणियों के लिए अलग-अलग राशि का प्रस्ताव बनाकर वन मुख्यालय ने शासन को भेजा है। अनुमति मिलने के बाद पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा का कहना है कि पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

---
व्यय की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मांगी
वन मुख्यालय ने शासन को अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन में हुए व्यय के लिए सवा दो करोड़ की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति भी मांगी है। शासन को भेजे गए पत्र में वन निगम, मंत्रालय, प्रायोजकों से प्राप्त होने वाली राशि का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed