Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players from Pachhwadoon won

Dehradun News: कराटे चैंपियनशिप में पछवादून के खिलाड़ियों ने जीते 33 पदक

Wed, 18 Nov 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 18 Nov 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Players from Pachhwadoon won
- सेपियंस स्कूल ने 14 तो अल्टस इंटरनेशनल स्कूल ने हासिल किए 19 पदक, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर/सेलाकुई। देहरादून में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2026 में पछवादून के दो विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेपियंस स्कूल विकासनगर और द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल 33 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
सेपियंस स्कूल, विकासनगर के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय ने चार स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक जीते। आदित्य छेत्री ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक हासिल किए। आना चौहान, अरीब अली और पारस सोनार ने स्वर्ण, जबकि देवांश आर्य, खुशी थापा, परिधि चौहान और अरहम अली ने रजत पदक जीते। रवि कश्यप, आरव पुन, कृतिका उपाध्याय, पार्थ सेमवाल और निर्मित छेत्री ने कांस्य पदक हासिल किए। प्रबंधक रविकांत सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा तथा शारीरिक शिक्षक बीएस राय, सतीश कुमार, संजय चौहान और सूरज चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल, सेलाकुई के 15 खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण, चार रजत और 10 कांस्य सहित 19 पदक जीते। प्रिया त्रिपाठी ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक हासिल किए। पारुल बिष्ट, अरहान, अर्नव सेलवान और पंकज असवाल ने स्वर्ण पदक जीते। सृष्टि सिंह ने रजत और कांस्य, अंश पुंडीर और आयुषी ने रजत पदक हासिल किए। अंश बिष्ट और प्रशांत त्रिपाठी ने दो-दो कांस्य पदक जीते। अंशिका राणा, मानवी, आरव पाटलान, हारिश और नक्ष बिष्ट ने भी कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रधानाचार्या अनु गुप्ता ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक कार्तिक अरोड़ा व प्रवीण कुमार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed