फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players from across the country and the world showed their strength in powerlifting

Dehradun News: पावरलिफ्टिंग में देश-दुनिया के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 07 May 2025 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Players from across the country and the world showed their strength in powerlifting
उत्तराखंड में पहली बार आयोजित की जा रही एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत समेत 14 अन्य देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मंगलवार को पुरुष व महिला दोनों वर्गों में सब जूनियर और जूनियर श्रेणियों के तहत खिलाड़ियों ने स्फेट, बेंच प्रेस और हेललिफ्ट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में भारत समेत जापान, हांगकांग, कजाखिस्तान, किर्गिजस्तान, मलेशिया, कुवैत, फिलीपीरा, चीनी ताइपे, उज्बेकिस्तान, मंगोलिया, रूरा, इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट, और सिंगापुर के खिलाड़ी शामिल हैं। विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित कुमार सिंहा ने कहा, उत्तराखंड में एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। यह युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को राज्य में बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष सतीश कुमार कुड्रोली, महासचिव पीजे जोसेफ समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed