फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players are being exploited under the guise of rules

Dehradun News: नियमावली की आड़ में खिलाड़ियों का हो रहा शोषण

Tue, 17 Dec 2024 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Players are being exploited under the guise of rules
फोटो...
विज्ञापन

विकसनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्म प्रमोशन नहीं देने को खिलाड़ियों का शोषण बताया है। उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एशियन या ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले पुलिस खिलाड़ियों को न तो आउट ऑफ टर्म प्रमोशन मिलता है और न ही कोई अन्य प्रोत्साहन। जिससे खिलाड़ियों में भारी निराशा रहती है। खिलाड़ी रात दिन मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी जमा पूंजी खर्च कर पदक लाकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमावली में संशोधन कर खिलाड़ियों को लाभ दिया जाना चाहिए। पत्रकारवार्ता में मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed