{"_id":"50ccef41815f13772c289d24237e4ccc","slug":"platan-market-got-to-international-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटन बाजार को मिला 'इंटरनेशनल अवार्ड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटन बाजार को मिला 'इंटरनेशनल अवार्ड'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Sep 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून शहर के पलटन बाजार को वाहनों की भीड़ से मुक्त कराने और बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच आदि बनवाने की व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है।
विज्ञापन
पलटन बाजार में इस व्यवस्था को बनाने वाले दून के एसएसपी केवल खुराना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
गैंगटोक को बेहतर फुटपाथ के लिए मिला सम्मान
बृहस्पतिवार को दिल्ली में आयोजित ‘चेंज मेकर्स फोर क्लीन एयर एंड सस्टेनेबल मोबिलीटी’ सेमिनार में पलटन बाजार की व्यवस्था को सराहा गया।
अंतरराष्ट्रीय संस्था सेंट्रल फार साइंस एंड इनवायरमेंट ने पलटन बाजार के अलावा श्रीलंका की राजधानी कोलंबो और मणिपुर के गैंगटोक को बेहतर फुटपाथ की व्यवस्था के लिए, कोलकाता को बेहतर पार्किंग की व्यवस्था के लिए और नेपाल को बढ़ते वन घनत्व के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
साउथ एशिया के देशों में कराये गए सर्वे
सम्मान लेने के लिए हर जगह से वरिष्ठ अधिकारी आए थे। दून से विकासनगर के सीओ ने एसएसपी की तरफ से सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर पर्यावरण से संबंधित किताब का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
साउथ एशिया के देशों में कराये गए सर्वे में सेंट्रल फार साइंस संस्था की डायरेक्टर जनरल सुनीता नारायण और दिल्ली में सीएनजी लागू करने वाले पूर्व आईएएस एवं पर्यावरणविद भौंरो सिंह के अलावा जानीमानी पर्यावरणविद एवं संस्था की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुमिता राय चौधरी के अलावा अंतरराष्ट्रीय पैनल भी शामिल रहा।
पलटन बाजार में खूब भीड़
संस्था ने अपनी प्रस्तुति में दिखाया कि पहले पलटन बाजार में खूब भीड़ रहती थी। लेकिन नई व्यवस्था बनने के बाद वहां बुजुर्ग भी बिना सहारे के टहल सकते हैं।
इसके अलावा शहर के कई ट्रैफिक मुद्दों को भी संस्था के सर्वे ने छुआ है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया यह पूरे शहर का सम्मान है। शहर को पर्यावरण के लिहाज से बेहतर करना हम सबका कर्तव्य है।