फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plastic pass closed for roadways passengers now it will be free Roadways Bus Transport Corporation Uttarakhand

Uttarakhand: रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब प्लास्टिक का पास बंद, यहां पढ़ें क्या होगी नई व्यवस्था

Sat, 20 May 2023 12:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 May 2023 12:24 PM IST
सार

शुक्रवार 19 मई की रात से प्लास्टिक वाले कार्ड पर रोक लगा दी गई है। अब पास के लिए जो भी ऑनलाइन आवेदन करेगा, उसे निगम की वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन पास डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Plastic pass closed for roadways passengers now it will be free Roadways Bus Transport Corporation Uttarakhand
uttarakhand roadways

विस्तार

रोडवेज बसों में निशुल्क या फिर रेगुलर यात्रा करने वाले किरायाभोगी यात्रियों के पास अब निशुल्क बनेंगे। परिवहन निगम ने शुक्रवार की रात से प्लास्टिक स्मार्ट कार्ड वाले पास पर भी रोक लगा दी है। अब मोबाइल में सॉफ्ट कॉपी के तौर पर पास दिखाने से भी यात्रा की जा सकेगी। इस बाबत निगम ने कंडक्टरों के लिए भी निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

परिवहन निगम दो तरह के यात्रियों के लिए पास बनाता है। एक तो वे यात्री, जिन्हें निशुल्क श्रेणी में शामिल किया गया है। इन यात्रियों के मासिक पास बनवाने पर भी निगम किराया नहीं लेता। केवल उन्हें प्लास्टिक के स्मार्ट कार्ड (पास) के लिए शुल्क देना होता था। दूसरे वे यात्री, जो कि रोजाना सफर करते हैं और किराया देकर मासिक पास बनवाते हैं। इन यात्रियों को भी स्मार्ट कार्ड दिया जाता था।

विज्ञापन

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि 19 मई की रात से प्लास्टिक वाले कार्ड पर रोक लगा दी गई है। अब पास के लिए जो भी ऑनलाइन आवेदन करेगा, उसे निगम की वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन पास डाउनलोड करने का मौका मिलेगा। इसे डाउनलोड करने के बाद मोबाइल या डिजिलॉकर में दिखाया जा सकता है। निगम का कहना है कि प्लास्टिक कार्ड का खर्च नहीं देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएससी से बनेंगे पास

अब रोडवेज के पास कॉमन सर्विस सेंटर से भी बनवाए जा सकेंगे। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सीएससी से भी पास बनवाए जा सकेंगे।

इन्हें मिलता निशुल्क यात्रा पास

छात्रा पास, मासिक यात्रा पास, वरिष्ठ नागरिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रथम पीढ़ी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार राज्य स्तर, पत्रकार जिला स्तर, विकलांग पास सहवर्ती सहित, विकलांग पास बिना सहवर्ती, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, विधवा उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और विधवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुस्लिम युवक संग बीजेपी नेता की बेटी की शादी को लेकर मचा घमासान, विवाह रोकने की मिल रही धमकियां

ऐसे बनेगा पास

सबसे पहले परिवहन निगम की वेबसाइट www.utconline.uk.gov.in पर जाएं। यहां होम पेज पर बस पास के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी सभी जानकारियां भरने के बाद संबंधित दस्तावेज की फोटो अपलोड कर दें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिससे पुष्टि होने पर पास की रसीद उपलब्ध हो जाएगी।

विशिष्ट श्रेणी यात्री को दो से तीन कार्य दिवस में निगम मुख्यालय से सत्यापन के बाद एसएमएस के माध्यम से पास की सूचना मिलेगी। विशिष्ट श्रेणी यात्री इस पास की सॉफ्ट और हार्डकॉपी सुरक्षित रख सकेंगे। उन्हें यात्रा के दौरान अपना फोटो पहचान पत्र या विशिष्ट श्रेणी पहचान पत्र दिखाना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed