फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plans are prepared by the Municipal Corporation to keep

Dehradun News: मजबूती से चलाना होगा रिसाइकिल, रिड्यूज, रियूज अभियान, तभी बढ़ेगा स्वच्छता में दून का मान

Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
Plans are prepared by the Municipal Corporation to keep
Iनगर निगम की ओर से मई में शुरू किया था अभियान, लेकिन अब अभियान को अता-पता नहीं
विज्ञापन

I

I
I

Iविभिन्न वार्ड में 50 केंद्र खोलने का किया था दावाI





नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ रखने के लिए योजनाएं तो तैयार की जाती हैं, लेकिन नियमित मॉनिटरिंग न होने के कारण योजनाएं धरातल पर उतरती ही नहीं हैं। अगर उतरती भी हैं तो कुछ ही दिनों में डंप हो जाती हैं। मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर को ही लीजिए, इसके तहत रिसाइकिल, रिड्यूज, रियूज थीम पर अनुपयोगी वस्तुओं को निस्तारण किया जाना था। लेकिन अभियान हवाई साबित हुआ। योजना के तहत जो 50 केंद्र खोले जाने का दावा किया गया, वह न तो आमजन को मिले न क्षेत्रीय पार्षद को।

दून में काफी ऐसा कूड़ा भी जनरेट होता है जिसको रिसाइकल, रियूज और रिड्यूज किया जा सकता है। इसमें कपड़े, पुरानी किताबें, स्टेशनरी, खिलौने, फर्नीचर, जूते, बैग और इलेक्ट्रॉनिक समान हैं। इनके रियूज करने की कोई व्यवस्था न होने के कारण लोग इसे भी कूड़े के साथ शामिल कर देते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने योजना तो बनाई, लेकिन योजना ठीक प्रकार से धरातल पर नहीं उतर सकी। मई में जब योजना का उद्घाटन मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त मनुज गोयल ने किया था तो दावा किया गया कि शहर भर में इसके लिए 50 से अधिक केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन




लेकिन कुछ ही दिनों में यह अभियान हवा साबित हो गया। जिन केंद्रों को खोलने की बात की गई थी, वह न तो मौके पर मिले और न ही जिनको इसकी जिम्मेदारी दी गई थी वह आम लोगों को मिले। शहरवासियों को तो छोड़िए, जिनके वार्ड में यह केंद्र खोले गए थे, उन पार्षदों को ही इसकी जानकारी नहीं मिली।ऐसे में जब हम बात दून को स्वच्छता के मामले में टॉप-50 या इससे बेहतरी स्थिति में लाने की बात कर रहे हैं तो देखना होगा कि जनसहभागिता से शुरू होने वाले अभियानों या योजनाओं को धरातल पर उतारना होगा और मजबूती के साथ उन्हें आगे भी चलाना होगा। जिससे कि स्वच्छता मामले में दून अव्वल आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन










Iरिसाइकल, रिड्यूज और रियूज अभियान को दोबारा से शुरू किया जाएगा। जिससे कि दोबारा यूज होने वाले कूड़े से निजात मिल सके। पहले जो केंद्र खोले गए थे उनके बारे में निगम अधिकारियों से बात की जाएगी। शहर को स्वच्छता के मामले में देश के टॉप-50 शहरों में शामिल करने के लिए जो भी हो सकता है, उसको किया जाएगा। - सुनील उनियाल गामा, मेयर देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed