फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plan to improve ACR from best to excellent running in Education Department

पदोन्नति मामला: शिक्षा विभाग में चल रहा एसीआर को उत्तम से उत्कृष्ट करने का खेल, पढ़िए पूरी खबर

Tue, 12 Apr 2022 02:04 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Apr 2022 02:04 PM IST
सार

शिक्षा विभाग में अपर शिक्षा निदेशक के कुल दस पद हैं, लेकिन इस साल अपर निदेशक वंदना गर्ब्याल के बेसिक शिक्षा का निदेशक बनने और पिछले वर्ष 2021 में अपर शिक्षा निदेशक शशिबाला चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग में अपर निदेशक के दो पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन
Plan to improve ACR from best to excellent running in Education Department
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक के पद पर पदोन्नति के लिए अधिकारियों की एसीआर (वार्षिक गोपनीय आख्या) को उत्तम से उत्कृष्ट करने का खेल चल रहा है। नियमानुसार शिक्षकों और अधिकारियों को हर साल एसीआर देते हुए इस पर यदि कोई आपत्ति है तो उसका निपटारा किया जाना चाहिए, लेकिन विभाग में ऐसा नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

 

एडी के पद पर चल रही पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान कुछ अधिकारियों की एसीआर की श्रेणी में पांच साल बाद बदलाव किया जा रहा है। शिक्षा विभाग में अपर शिक्षा निदेशक के कुल दस पद हैं, लेकिन इस साल अपर निदेशक वंदना गर्ब्याल के बेसिक शिक्षा का निदेशक बनने और पिछले वर्ष 2021 में अपर शिक्षा निदेशक शशिबाला चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग में अपर निदेशक के दो पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन

 

इन पदों के लिए आठ संयुक्त निदेशकों ने पदोन्नति के लिए दावेदारी की है। शासन की ओर से इनकी एसीआर मांगी गई है। इस मामले में कुछ अधिकारियों का कहना है कि उन्हें हर साल उनकी एसीआर नहीं मिली। अब पदोन्नति के दौरान शासन की ओर से उनको एसीआर देते हुए इसमें बदलाव के लिए आवेदन का अवसर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...यमुना के बहाव के बीच आंसुओं का सैलाब: हजारों घरों को रौशन करने के लिए जलमग्न हुआ उत्तराखंड का लोहारी गांव, तस्वीरों में देखिए


एसीआर की वजह से एलटी से लेक्चरर के 2269 पदों पर होने वाली पदोन्नति में भी देरी हो रही है। जिसे प्रतिकूल प्रविष्टि नहीं मिली उससे पदोन्नति के लिए एसीआर नहीं मांगी जानी चाहिए। -डा.सोहन माजिला, प्रांतीय महामंत्री , राजकीय शिक्षक संघ 

अब यह व्यवस्था बनाई जाएगी कि अधिकारियों और कर्मचारियों को हर साल तय समय पर एसीआर मिले। प्रकरण को दिखवाया जाएगा। इसे लेकर किसी अधिकारी व कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। -डा. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed