फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Plan not completed even after one year from schedule

मेहूंवाला पेयजल कलस्टर योजना: तय समय से एक साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई योजना

Fri, 03 Jun 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Plan not completed even after one year from schedule
विश्व बैंक वित्त पोषित मेहूंवाला पेयजल क्लस्टर योजना के तय समय के एक साल बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाई। अब योजना की डेडलाइन नवंबर 2022 तय गई है, लेकिन जिस हिसाब से कार्य चल रहा, उससे लगता नहीं कि नवंबर तक कार्य पूरा हो पाएगा। अभी न तो लाइन बिछाने का काम पूरा हुआ और न ही ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल का।
विज्ञापन

पेयजल निगम का दावा है कि नवंबर तक हर हाल में योजना को धरातल पर उतार लिया जाएगा। मेहूंवाला क्लस्टर योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी। करीब डेढ़ लाख लोगों के लिए शुरू की गई योजना के तहत क्षेत्र में 20 ट्यूबवेल लगने हैं। इनमें से 19 ट्यूबवेल लगाए जा चुके, जबकि एक ट्यूबवेल का निर्माण जमीन के कारण अटका है। योजना के तहत 329 किमी की पेयजल लाइन बिछाई जानी है। अभी तक 75 फीसदी ही लाइन बिछाई गई है। मेन लाइन संग अभी तक ट्यूबवेलों से मेन लाइनों को जोड़ने वाली किसी भी लाइन का काम भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। छह ओवरहेड टैंक योजना के तहत बनने हैं, लेकिन अभी तक किसी भी ओवरहेड का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों के घरों में मीटर भी लगाए जाने है और कनेक्शन जोड़ जाने हैं। अब बारिश का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में तय समय में योजना पूरी हो पाएगी, पर संशय बना हुआ है। हालांकि, पेयजल निगम का दावा है कि तय समय में पेयजल योजना को धरातल पर उतार दिया जाएगा। उधर, निगम के महाप्रबंधक सीताराम ने बताया कि योजना को दिसंबर 2021 में धरातल पर उतारना था, पर कोरोना से काम प्रभावित हुआ। अब डेड लाइन को नवंबर 2022 तक बढ़ाया गया। अधिकतर काम पूरा हो चुका है। जो काम बचा है, उसे भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय पर कार्य पूरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed