फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   plan for rabies free doon.

बस दो साल... फिर दून में नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते

Mon, 22 Feb 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
plan for rabies free doon.

देहरादून को रैबीज़ फ्री नगर बनाने के लिए कार्ययोजना बना ली गई है। खूंखार व आवारा कुत्तों से निजात मिलने पर लोगों को रैबीज़ का खतरा भी नहीं रहेगा। आवारा कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने की पहल नगर निगम के स्तर पर भी शुरू हो गई है। बहुत जल्द पशुओं के लिए अस्पताल भी केदारपुरम में बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


दूनवासी आवारा कुत्तों से परेशान हैं। इसके लिए कई सालों से प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। हालांकि अब उसकी नींद टूटने लगी है। कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए सरकार भारी भरकम राशि देने को राजी हो गई है।
विज्ञापन


एबीसी यानि एनीमल बर्थ कंट्रोल परियोजना पर सैद्धांतिक तौर पर सरकार, नगर निगम एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया सहमत हो गए हैं।

शासन से म‌िली योजना के ल‌िए धन की अनुमत‌ि

plan for rabies free doon.

नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया का कहना है कि शासन धन देने के लिए तैयार हो गया है। अब जब भी धन आवंटित होगा तो मिशन रूप में काम चालू हो जाएगा। हम जयपुर मॉडल पर काम कर रहे हैं। इसका परिणाम तब दिखेगा जब हम सत्तर प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।

नगर निगम के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वी सती का कहना है कि मादा कुत्तों की नसबंदी इनकी आबादी रोकने का सबसे कारगर उपाय है। इसलिए बहुत बड़े स्केल पर काम करने पर ही असर जमीन पर दिखेगा। हम सीएनटीवीआर फार्मूले पर काम कर रहे हैं। कैच, न्यूट्रलाइज, ट्रीट, वैक्सीनेट व रिलीज आधार पर हम काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें कायदे के स्वयंसेवी संगठनों को साथ जोड़ा जाएगा।

खास बातें
-हर आपरेशन में तीन-तीन सौ रुपये नगर निगम व राज्य सरकार और एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया 222 रुपये खर्च करेंगे।
- अगले 2 वर्ष में 70 फीसदी मादा कुत्तों की आबादी टारगेट करने का लक्ष्य।
- रैबीज़ की आशंका पर अंकुश लगेगा।
- रैबीज मुक्त नगर बनाने का लक्ष्य।
- छोटे श्वानों की दर्दनाक मौतों में आएगी कमी।
- हिंसक कुत्तों की संख्या में भी अपेक्षित कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed