फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PK election class in uttarakhand

उत्तराखंड में लगेगी 'PK की पाठशाला', जुटेंगे कांग्रेसी

Tue, 10 Jan 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Jan 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
PK election class in uttarakhand
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल फोटो

इलेक्शन कैम्पेन गुरू प्रशांत किशोर कांग्रेस के प्रचार अभियान में उतर चुके हैं। इस अभियान में कांग्रेस के सांगठनिक नेटवर्क के प्रभावी इस्तेमाल के लिए उन्होंने 11 जनवरी को हरिद्वार में एक अहम बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


यहां प्रशांत किशोर की पाठशाला सजेगी जिसमें गढ़वाल कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। 
बैठक में तो गढ़वाल 41 विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों एवं टिकट के समस्त दावेदारों के अलावा जिला, ब्लाक व बाजार समितियों के अध्यक्षों व महासचिवों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस भवन में पीके पाठशाला को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पीके की टीम के सदस्यों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, संगठन महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, पार्टी प्रवक्ता गरिमा दशौनी, गिरीश पुनेड़ा, शांति रावत, परणीता बड़ोनी व संजय भट्ट ने शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और उनकी सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित होगा चुनाव प्रचार

PK election class in uttarakhand
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों की मानें तो पीके ने प्रदेश कांग्रेस से हर सीट पर कम से कम 50 समर्पित कांग्रेसजनों के नाम मांगें हैं।

उन्होंने ऐसे कार्यकर्ता मांगे हैं जिनके लिए उम्मीदवार से ज्यादा पार्टी का महत्व हो। हरिद्वार में होने वाली बैठक में पीके कांग्रेसजनों को चुनाव प्रचार की टिप्स देंगे।

सूत्रों का कहना है कि पीके का चुनाव प्रचार पूरी तरह से मुख्यमंत्री और उनकी सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित होगा। हरिद्वार के बाद कुमाऊं मंडल की बैठक हल्द्वानी में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed