{"_id":"5ceabe7bbdec2207203ada4f","slug":"pithoragarh-prem-singh-won-7th-governors-cup-golf-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: पिथौरागढ़ के प्रेम सिंह ने जीता 17वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: पिथौरागढ़ के प्रेम सिंह ने जीता 17वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट
Mon, 27 May 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 27 May 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
गर्वनर्स कप टूर्नामेंट जीतने वाले प्रेम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभवन गोल्फ क्लब की ओर से आयोजित तीन दिनी 17वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के प्रेम सिंह विजेता, दिनेश पंवार उप विजेता रहे। सुपर वैटरन वर्ग की विजेता ट्रॉफी पर विंग कमांडर एचएस बेदी ने कब्जा किया और एमसी निगम उप विजेता रहे। वहीं गवर्नर्स कप इंटर स्कूल टूर्नामेंट में विजयी रहे एमएल साह बाल विद्या मंदिर (बालिका वर्ग) एवं सेंट जोजफ कॉलेज (बालक वर्ग) को पुरस्कृत किया गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
समापन कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राजभवन गोल्फ कोर्स को आमजन से अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गोल्फ में बालिकाओं की बढ़ती रुचि पर प्रसन्नता जताई। कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों से आए गोल्फ खिलाड़ी और उनके परिजन सही मायनों में उत्तराखंड पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर हैं। एडीसी डॉ.असीम श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर सचिव राज्यपाल रमेश कुमार सुधांशु, संयुक्त सचिव विक्रम यादव, एडीसी रचिता जुयाल, डॉ.एके सिंह, खजान पांडे, उपनिदेशक सूचना नितिन उपाध्याय, गोल्फ कमेटी के सदस्य प्रकाश मैठाणी, सचिन चमोली, वेद प्रकाश मोहार आदि थे। संचालन गोल्फ क्लब के कैप्टन कर्नल हरीश चंद्र साह ने किया।
विज्ञापन
वर्ग विजेता
मैक्सिमम पार्स आईके खान
मैक्सिमम ब्रिडीस राजेश वत्स
नियरेस्ट टू पिन स्वप्निल सिंह
लॉन्गेस्ट ड्राइव आशीष जैन
महिला विजेता आसमां मंसूर
विद्यार्थी वर्ग (15-18 वर्ष) ऋतिक मिश्रा
विद्यार्थी वर्ग (12-15 वर्ष) प्रथम सावंत
विद्यार्थी वर्ग (12 वर्ष तक) विवान अग्रवाल
वैटरन एससी गुप्ता
बेस्ट नेट अतुल साह
यंगेस्ट गोल्फर समृद्ध एस ठाकुर
लेेडी होल विनर वीरा सिंह