फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh assembly by election 2019 Bjp and Congress star campaigner list Released

पिथौरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस से प्रियंका और राहुल, भाजपा से सीएम योगी और निशंक होंगे स्टार प्रचारक

Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh assembly by election 2019 Bjp and Congress star campaigner list Released
- फोटो : फाइल फोटो

पिथौरागढ़ उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी भी पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की भारी भरकम सूची भी जारी की।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुताबिक जल्द ही इन स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम भी तय कर लिए जाएंगे। पूर्व मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई पिथौरागढ़ सीट के उप चुनाव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय नेताओं सहित पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, ज्योतिराजे सिंधिया जैसे नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा,  डॉ. मनमोहन सिंह, केसी बेणुगोपाल, अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अनुग्रह नारायण सिंह, राज बब्बर, प्रीतम सिंह, डॉ. इंदिरा हृदयेश, हरीश रावत, राजेश धर्माणी,  गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टमटा, महेंद्र सिंह महरा, मयूख महर,  केसी सिंह बाबा, महेंद्र सिंह पाल, करण महरा, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, खुशाल सिंह अधिकारी, हरीश धामी, सरिता आर्या, रणजीत सिंह रावत, मनोज तिवारी, ललित फर्स्वाण, प्रकाश जोशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, हेमेश खर्कवाल, मनोज रावत, फुरकान अहमद, राजकुमार, ममता राकेश, नारायण राम आर्य, विक्रम सिंह रावत, राजेंद्र बाराकोटी, नारायण पाल, विजय सारस्वत। 

भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची 

पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत के नामांकन दाखिल करने के साथ ही पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक, उपचुनाव प्रचार गरमाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के अलावा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई बड़े नेता मैदान में उतरेंगे। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बुधवार को यह सूची जारी की। सूची के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, स्मृति ईरानी, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, संतोष गंगवार, अजय टम्टा, सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, डॉ. दिनेश शर्मा, जनरल वीके सिंह, सुबोध उनियाल, मदन कौशिक, यशपाल आर्या, अनिल बलूनी, अरविंद पांडेय, धनसिंह रावत, रेखा आर्य, राज्य वर्द्धधन राठौर बिशन सिंह चुफाल, केदार जोशी, पुष्कर सिंह धामी, अजेय कुमार, खजान दास, राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल, बलवंत सिंह भौर्याल, मीना गंगोला, विरेंद्र सिंह वल्दिया, गजरात सिंह बिष्ट, दान सिंह रावत, सुरेश जोशी व सुनील उनियाल गामा भी पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed