फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pindar river water level increase after melt glacier

पिघल रहे हैं ग्लेशियर, खतरे में लोग

Sun, 22 Jun 2014 02:20 PM IST
अमरउजाला, कर्णप्रयाग
अमरउजाला, कर्णप्रयाग Updated Sun, 22 Jun 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
pindar river water level increase after melt glacier

दो दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश और उमस भरी गर्मी से तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर से उत्तराखंड में पिंडर नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


कर्णप्रयाग संगम पर स्नानघाट की सीढ़ियों तक पानी पहुंच चुका है लेकिन प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।

बीते वर्ष आपदा के बाद से पिंडर नदी के स्पान में कई स्थानों पर वृद्धि हुई है। बीते दो दिन पूर्व पिंडरघाटी और कर्णप्रयाग में हुई तेज बारिश से पिंडर नदी के पानी में और भी इजाफा हुआ है। नदी का रंग अब मैटमैला है।

विज्ञापन

खतरे की आशंका बनी

pindar river water level increase after melt glacier

बरसात से पूर्व ही संगम में नदी का जलस्तर स्नानघाट की सीढ़ियों तक पहुंच गया है, जबकि नदी से सीढ़ियों की दूरी दो मीटर से अधिक है।

सीढ़ियों पर लगे पाइप पानी में डूबे हैं। स्नानघाट के किनारे की मुंडेर तक नदी का पानी पहुंच रहा है, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं।

गंगा सफाई अभियान के संयोजक उद्धव प्रसाद देवली का कहना है कि यात्रा के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग काफी संख्या में संगम पर पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से खतरे की आशंका बनी है।

प्रशासन और नगर पंचायत को कई बार इस संबंध में अवगत कराने के बाद भी कोई समस्या के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है।

यहां भी बढ़ रहा खतरा

pindar river water level increase after melt glacier

पिंडर और अलकनंदा नदी किनारे बसे नारायणबगड़, नलगांव, बगोली, नौली, सिमली, कर्णप्रयाग के सुभाष नगर और पोखरी पुल, कालेश्वर, लंगासू आदि स्थानों पर आपदा के बाद से सुरक्षा कार्य नहीं हुए हैं। ऐसे में नदियों का जलस्तर बढ़ने से स्थानों पर खतरा बना है।

संगम में निरंतर जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जो चिंता का विषय है। नगर पंचायत को जरूरी सुरक्षा के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
- कुश्म चौहान, एसडीएम कर्णप्रयाग।

संगम स्थित स्नानघाट पर सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के सहयोग से हो सकती है। नगर पंचायत में जो भी सुरक्षा कार्य प्रस्तावित हैं, उसमें कई प्रगति पर हैं। - एसपी भट्ट, ईओ नगर पंचायत कर्णप्रयाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed