फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pilot project successful, hydro power project on rivers, UJVNL to set up 100 MW canal bank and canal top project,

खुशखबर: बिजली उत्पादन में अब नदियां ही नहीं, साहिल भी देंगे साथ, कैनाल बैंक और कैनाल टॉप योजनाओं को हरी झंडी

Thu, 12 May 2022 04:09 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 12 May 2022 04:09 PM IST
सार

ढालीपुर नहर के ऊपर यूजेवीएनएल का एक मेगावाट का पायलट प्रोजेक्ट सफल हुआ है। यूजेवीएनएल 100 मेगावाट के प्रोजेक्ट कैनाल बैंक और कैनाल टॉप लगाएगा। राज्य सरकार ने यूजेवीएनएल को सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
Pilot project successful, hydro power project on rivers, UJVNL to set up 100 MW canal bank and canal top project,
बिजली संकट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अब नदियों पर हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट से ही नहीं, बल्कि इसके खाली पड़े किनारों और ऊपरी हिस्से से भी उत्तराखंड रोशन होगा। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद अब उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) 100 मेगावाट के ऐसे ही कैनाल बैंक और कैनाल टॉप प्रोजेक्ट स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, यूजेवीएनएल के तमाम हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं। इनके कैनाल के किनारे खाली पड़े हैं। केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए कैनाल बैंक और कैनाल टॉप योजनाएं शुरू करने को हरी झंडी दे दी थी। इसके तहत यूजेवीएनएल ने कैनाल बैंक यानी हाईड्रो प्रोजेक्ट की नदियों के किनारे 16 मेगावाट और कैनाल टॉप यानी नहरों के ऊपर एक मेगावाट का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था।
विज्ञापन


ढालीपुर में नहर के ऊपर यह एक मेगावाट का प्रोजेक्ट सोलर पैनल हवा में लटकाकर संचालित हो रहा है। इनकी सफलता के बाद अब यूजेवीएनएल 100 मेगावाट के कैनाल बैंक और कैनाल टॉप प्रोजेक्ट स्थापित करने जा रहा है। यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने यूजेवीएनएल को हाईड्रो के साथ ही सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट स्थापित करने की भी अनुमति दी है। इसके तहत निगम जल्द ही और सोलर प्रोजेक्ट लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 20 मई को रद्द रहेंगी चार ट्रेनें, छह केवल हरिद्वार तक जाएंगी, ये रहेगा शेड्यूल 

प्रदेश में 324 मेगावाट की सोलर परियोजनाएं

उरेडा के माध्यम से भी सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट स्थापित हो रहे हैं। अप्रैल तक उरेडा के माध्यम से प्रदेश में 324 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित हो चुकी हैं। अभी मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत भी सोलर पावर प्लांट स्थापित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed