फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pilgrims number visiting Badrinath during Shradh period has decreased Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: बदरीनाथ में श्राद्ध पक्ष में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घटी, लगातार बारिश और आपदा का असर

Wed, 10 Sep 2025 01:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Sep 2025 01:15 PM IST
सार

लगातार बारिश, आपदा और हाईवे बंद होने से समस्या बढ़ती जा रही है। पितरों का तर्पण और पिंडदान कराने के लिए पिछले साल के मुकाबले अब तक आधे से भी कम श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं।

 

विज्ञापन
Pilgrims number visiting Badrinath during Shradh period has decreased Uttarakhand news in hindi
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्राद्ध पक्ष के दौरान पिंडदान और तर्पण करने के लिए बदरीनाथ में इस साल पिछले साल के मुकाबले आधे से भी कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस साल लगातार हो रही बारिश, आपदा, भूस्खलन व बदरीनाथ हाईवे की बदहाल स्थिति का असर बदरीनाथ धाम की यात्रा पर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष से द्वितीय चरण की यात्रा का आरंभ माना जाता है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पितरों का तर्पण और पिंडदान कराने ब्रह्मकपाल तीर्थ पहुंचते हैं। इसके बाद से धाम में आने वाले यात्रियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगता है। इस साल श्राद्ध शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक श्रद्धालुओं की संख्या में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Cloudburst: खीरगंगा के 2.51 लाख टन मलबे ने मचाई थी धराली में तबाही, अब भी खतरे में है हर्षिल

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मकपाल के तीर्थपुरोहित मदन कोठियाल ने बताया कि इस बार बरसात में हुई टूटफूट का असर यात्रा पर दिखाई दे रहा है। पिछले साल श्राद्ध पक्ष के दौरान हर दिन एक हजार से अधिक श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करवाने आए थे। इस साल अब तक हर दिन चार से पांच सौ लोग ही पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed