{"_id":"5953ccdc4f1c1b2b688b472f","slug":"pilgrims-intrested-in-char-dham-yatra-in-heavy-rain-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश के बाद भी चारधाम यात्रा का रंग बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश के बाद भी चारधाम यात्रा का रंग बरकरार
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी/गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 28 Jun 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
pilgrims in kedarnath
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम खराब होने के बावजूद चार धाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह है। 28 जून को चारों धामों में 10947 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिले में 2830 यात्रियों ने गंगोत्री और 2380 यात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। चमोली जिले में 4229 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।
विज्ञापन
केदारनाथ में 1508 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में शिव भक्त निरंतर दर्शनों को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही शक्तिपीठ कालीमठ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, गौरी मंदिर गौरीकुंड में भी प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना को पहुंच रहे हैं।