{"_id":"5cf661f9bdec22072448955a","slug":"pilgrim-death-due-to-heart-attack-during-return-from-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 16 की जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 16 की जा चुकी जान
Wed, 05 Jun 2019 08:09 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा केदार के दर्शन कर लौटे महाराष्ट्र के 70 सदस्यीय दल में शामिल एक व्यक्ति की अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि केदारनाथ से लौटते हुए महाराष्ट्र के 27 सदस्यीय यात्री दल ने गुप्तकाशी में कमरा लिया था। यहां, दल में शामिल आनंद रावत (70) , निवासी शिव मुद्रा सोसायटी, हीराबाड़ी पंचवटी थाना, नासिक ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
साथ के सदस्य उन्हें स्थानीय एलोपैथिक चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी रंजना आनंद राव ने बताया कि उसके पति का पहले से हार्ट का इलाज चल रहा था। केदारनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अभी तक 16 यात्रियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन