{"_id":"e7eedbd315669c8b6af72c368584e4f8","slug":"pig-dead-body-remove","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिन बाद हटाए गए सुअरों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिन बाद हटाए गए सुअरों के शव
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Mar 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित तिलक रोड के लोगों को आखिर 22 दिन बाद नाले में सड़ती सुअरों की लाशों से छुटकारा मिल गया।
विज्ञापन
बदबू और बीमारियां फैलने की आशंका से राहत मिली
कई दिनों से इन शवों से उठती बदबू और बीमारियां फैलने की आशंका से राहत मिल गई। नगर निगम की टीम ने सुअरों के शव नाले से निकालने के बाद मौके पर दवा छिड़क दी।
तिलक रोड स्थित नाले में 22 दिन पूर्व तीन सुअर करंट लगने के बाद मर गए थे। नाले तक पहुंचने का रास्ता एक प्लाट से होकर जाता है। लेकिन प्लाट की मालकिन ने गेट पर लगा ताला खोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उसने यह भी चेतावनी दे डाली कि कोई प्लाट में घुसा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इससे लोग बैक फुट पर आ गए। इस बीच सुअरों के शव सड़ते जाने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैली रही।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची निगम टीम
बीमारियों का डर भी बढ़ने लगा। गुरुवार को निगम टीम मौके पर पहुंची। नाले तक पहुंचने के लिए रास्ता तलाशा गया। बाद में टीम ने नाले की दीवार पर लगी जाली काटी और भीतर जाकर सुअरों के शव निकाल लिए।
इन शवों को न हटाए जाने पर मेयर ने सख्त नाराजगी जताई थी। मेयर विनोद चमोली ने कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए सूअरों को तुरंत हटाने के आदेश दिए थे। साथ ही स्पष्ट किया कि कोई बाधा पैदा करे तो पुलिस फोर्स तैनात कर लाश हटवाई जाए।
बीते दिनों बिजली के पोल से उतरे करंट की चपेट में आकर तीन सूअरों की मौत हो गई थी। तिलक रोड स्थित नाले में लाश सड़ रही थी। मगर निगम कर्मी इन्हें हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।
दरअसल नाले तक पहुंचने का रास्ता एक प्लॉट से होकर जाता है। जिसकी बसंत विहार में रहने वाली मालकिन प्लॉट की चाबी देने से इनकार कर रही है। उसने चेताया है कि उसके प्लॉट से कोई भी गुजरा तो वह उस पर केस दर्ज करा देगी।