फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pickup fell into trench, two died.

मलबे से बचने में पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत

Sat, 23 Jul 2016 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर/कालसी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर/कालसी Updated Sat, 23 Jul 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
pickup fell into trench, two died.
‌बैक करते वक्त पिकअप खाई में जा गिरी। - फोटो : अमरउजाला

त्यूनी तहसील के खरोड़ा गांव से दिल्ली जा रही पिकअप कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट के समीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। चालक ने कूद कर किसी तरह जान बचाई। उसे मामूली खरोंच आई है। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन बैक करते समय हादसा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिकअप (यूके-16 सीए-0482) बीती बृहस्पतिवार की शाम सेब लेकर खरोड़ा से रवाना हुई। रात करीब 11 बजे वाहन जजरेट के समीप पहुंचा। यहां सड़क काफी मलबा आया हुआ था। लिहाजा चालक धीरे-धीरे वाहन को पार कराने लगा। इस बीच फिर से मलबा नीचे गिरने लगा।
विज्ञापन


मलबे से बचने के लिए चालक वाहन बैक करने लगा। तभी संतुलन बिगड़ गया और पिकअप करीब 300 मीटर गहरी में जा गिरी। पीछे से अन्य वाहनों में आ रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घने अंधेरे में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

pickup fell into trench, two died.
दुर्घटना

कोतवाली, कालसी थाना, फायर ब्रिगेड और जल पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंच कर घने अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकाला जा सका। सभी को निजी वाहन और 108 एंबुलेंस सेवा से सीएचसी विकासनगर ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने तारा दत्त डिमरी (45) पुत्र सुरजू दत्त डिमरी निवासी खरोड़ा तहसील त्यूनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि, भागीराम (35) पुत्र रण सिंह निवासी खरोड़ा को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दून अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घायल रणेश्वर डिमरी (26) पुत्र माया डिमरी निवासी खरोड़ा का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मूरतराम (50) पुत्र दत्तराम निवासी खरोड़ा को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया। पिकअप के चालक रवि कुमार (26) पुत्र फेटारू निवासी व्यास नहरी कालसी को मामूली खरोचें आई। कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed