हरिद्वार: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो महिलाओं ने की हैवानों की मदद
क्षेत्र की एक युवती ने तीन माह तक मुजफ्फरनगर में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने तीन पुरुष और दो महिलाओं के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने समेत प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने परिजन के साथ पथरी थाने पहुंचकर बीस वर्षीय युवती ने आपबीती बताई। युवती का आरोप है कि अप्रैल माह में उसका अपहरण कर लिया गया था। आरोप है कि मुजफ्फरनगर में उसे एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसके साथ सोनू पुत्र सूरज, उसके भाई अजय, परिचित ओमपाल पुत्र रामपाल निवासीगण क्लासपुर जसमोर छपार जिला मुजफ्फरनगर ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
आरोप है कि सोनू की पत्नी व एक अन्य महिला ने भी उनका सहयोग किया और उसे प्रताड़ित करती रही। वह जैसे तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागने होने में कामयाब रही। स्थानीय पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इस संबंध में सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर प्रताड़ित करने, मारपीट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओ पथरी गोविंद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनू खुद को चिकित्सक बताता था और वह एक गांव में किराये पर रहता था। पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। युवती के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे।