फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Phoolan Devi Murderer Sher singh rana will support UKD for Political gains

शेर सिंह राणा पार लगाएगा उत्तराखंड क्रांति दल की नैया, फूलन देवी हत्याकांड में था मुख्य आरोपी

Sat, 18 Jan 2020 04:10 AM IST
अलका त्यागी राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार
राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Jan 2020 04:10 AM IST
सार

  • राणा की पार्टी आरजेडी और यूकेडी मिलकर लड़ेंगे राजनीतिक लड़ाई

विज्ञापन
Phoolan Devi Murderer Sher singh rana will support UKD for Political gains
शेर सिंह राणा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दस्यु सुंदरी और सांसद फूलन देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे शेर सिंह राणा से हाथ मिला कर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपनी नैया पार लगाने की योजना बनाई है। शेर सिंह राणा राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के केंद्रीय संयोजक हैं।  

विज्ञापन


पिछले दिनों यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट और अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में दोनों दलों के बीच स्थानीय मुद्दों के लिए मिलकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। दोनों दल अपने संगठन तो अलग अलग चलाएंगे लेकिन जनांदोलन और चुनाव मिलकर लड़ेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्दी ही की जाएगी। 
विज्ञापन


उत्तराखंड निर्माण के लिए संघर्ष करने को ही यूकेडी का गठन किया गया था। अलग राज्य के लड़ी गई लड़ाई में यूकेडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। लेकिन राज्य बन जाने के बाद यह दल राजनीतिक लाभ नहीं उठा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 में से उनका एक भी विधायक नहीं

कभी राष्ट्रीय दलों से अलग होकर तो कभी उनसे गलबहियां करके चुनाव लड़ता रहा। कभी आपसी फूट के चलते दल बिखरता चला गया। आज दल की स्थिति यह है कि प्रदेश में 70 में से उनका एक भी विधायक नहीं है। 

अब उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने रुड़की के रहने वाले शेर सिंह राणा की राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से हाथ मिलाने का निर्णय लिया। शेर सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की। शेर सिंह राणा का कहना है कि राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली में संगठनात्मक रूप से सक्रिय है।

जल्द होगी आधिकारिक घोषणा

बकौल शेर सिंह राणा उनकी पार्टी ने पिछले दिनों हरियाणा में संपन्न हुए विधानसभा के चुनाव में 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी भी लड़ाए थे। पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए भाजपा को एक तरफा बहुमत लाने से रोक दिया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल से उनका तालमेल हो चुका है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेतृत्व से उनकी बातचीत हो चुकी है और जल्दी ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी होने वाली है। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्रीय आधार पर एक मजबूत गठबंधन दोनों पार्टियां उत्तराखंड के विकास के लिए काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed