फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PHC without doctor for seven years

Dehradun News: सात वर्ष से चिकित्सक विहीन पीएचसी

Fri, 27 Jun 2025 01:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 27 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
PHC without doctor for seven years

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डाकपत्थर सात वर्ष से चिकित्सक विहीन है। अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल को नए भवन में स्थानांतरित किया गया। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की। फार्मासिस्ट ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं।



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डाकपत्थर की दैनिक ओपीडी 40 से 50 के बीच है। वर्ष 2017 में सिंचाई विभाग ने अस्पताल भवन स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया था। उसके बाद से अस्पताल के बुरे दिन शुरू हो गए। तब से अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन




फार्मासिस्ट ही अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को देख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें भर्ती भी करते हैं। अस्पताल का भवन बेहद जर्जर हो चुका है। बरसात में भवन की छत से पानी टपकता है। वहीं, जगह-जगह बिजली के तार भी खुले हैं। ऐसे में मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी होती थी। बारिश के दौरान भवन में करंट फैलने से मरीजों और कर्मचारियों के उसकी चपेट में आने की आशंका भी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने पीएचसी को बगल में बने 50 बेड के अस्पताल के तीन कमरों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। पीएचसी को नए भवन के तीन कमरों में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन, अस्पताल को अब तक चिकित्सक नहीं मिला। फार्मासिस्ट के वीआईपी ड्यूटी या जरूरी कार्य से जाने पर अस्पताल में ताला लग जाता है।




---

वर्जन



पीएचसी, डाकपत्थर में चिकित्साधिकारी की नियुक्ति के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। नियुक्ति होने तक उप जिला अस्पताल से किसी चिकित्साधिकारी को वैकल्पिक व्यवस्था पर भेजा जाएगा। - डॉ. प्रदीप चौहान, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed