फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PHC Shakti Farm upgraded to Community Health Center: Dr. Dhan Singh Rawat

पीएचसी शक्तिफार्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत : डॉ. धन सिंह रावत

Wed, 17 Dec 2025 08:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
PHC Shakti Farm upgraded to Community Health Center: Dr. Dhan Singh Rawat
-30 बेड सीएचसी के संचालन को विभिन्न संवर्ग में 32 पद स्वीकृत
विज्ञापन

-कहा, ऊधमसिंह नगर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला विस्तार
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। ऊधमसिंह नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना दिया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए इंडियन पब्लिक हेल्थ स्डैंडर्ड (आईपीएचएस) मानकों के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्साधिकारी, पैरामेडिकल स्टॉफ समेत प्रशासनिक संवर्ग के कुल 35 पद सृजित किए गए।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों की सेहत के प्रति गंभीर है। सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण व विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने ऊधमसिंह नगर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शक्तिफार्म को 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत कर दिया है। सीएचसी में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ के कुल 32 पद सृजित किए गए, जिसमें 20 नियमित व 12 आउटसोर्स से भरे जाएंगे। सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक, पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, बालरोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, दंत शल्यक की तैनाती की जाएगी। डॉ. रावत ने बताया कि शक्तिफार्म में अस्पताल के उच्चीकरण होने से स्थानीय स्तर पर आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी साथ ही स्थानीय लोगों को निजी अस्पतालों में महंगे उपचार से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed