{"_id":"5eff00ff8ebc3ea1de1a2684","slug":"pf-covid-19-scheme-in-crisis-account-holders-withdraw-33-crore-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में काम आ रही पीएफ की कोविड-19 योजना, तीन महीने में खाताधारकों ने निकाले 33 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट में काम आ रही पीएफ की कोविड-19 योजना, तीन महीने में खाताधारकों ने निकाले 33 करोड़
Fri, 03 Jul 2020 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 03 Jul 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की कोविड-19 योजना का लाभ प्रदेश में 18707 पीएफ खाताधारकों ने उठाया है। इस योजना के तहत अभी तक 33 करोड़ 34 लाख रुपये से अधिक धनराशि की निकासी हो चुकी है। ईपीएफओ के मुताबिक, अभी भी कोविड-19 योजना के तहत आवेदन का मौका है।
विज्ञापन
योजना के तहत तीन महीने की बेसिक सैलरी या पीएफ खाते में जमा धनराशि का 75 प्रतिशत, जो भी अधिक हो, निकाला जा सकता है। ईपीएफओ कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि विकट परिस्थितियों के बावजूद उनके पूरे स्टाफ ने दिन-रात की लगन के साथ पीएफ के वादों का निस्तारण किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ एक ही बार उठाया जा सकता है। न केवल कोविड बल्कि नोन कोविड के तहत भी 60 हजार से अधिक पीएफ खाताधारकों ने भी पीएफ निकासी की है। इसके तहत 114 करोड़ रुपये की निकासी की गई है।
विज्ञापन