पीएफ खाताधारक ध्यान दें, अगर 31 दिसंबर तक नहीं किया ये काम, तो बंद हो जाएगी पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका भी पीएफ खाता है तो ध्यान दें, अगर आपने ऐसा न किया तो आपके लिए पेंशन सेवा को बंद कर दिया जाएगा। उत्तराखंड में 21,409 पीएफ धारकों की पेंशन पर बंदी का खतरा मंडराने लगा है।
दरअसल, इन लोगों ने अभी तक भी पीएफ रिन्यूअल का लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया है। अगर 31 दिसंबर तक यह सर्टिफिकेट जमा न कराया तो उनकी पेंशन बंद हो जाएगी।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) देहरादून परिक्षेत्र में 33,909 पीएफ धारकों को पेंशन मिलती है। सभी पेंशनधारकों को हर साल जीवित होने के प्रमाण के तौर पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है।
किसी भी पीएनबी-एसबीआई से कराएं जमा
इनमें से अभी तक केवल 12,500 पीएफ धारकों ने ही अपने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराए हैं। 21,409 पीएफ खाताधारकों ने अभी तक सर्टिफिकेट जमा ही नहीं कराए हैं।
ईपीएफओ के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार यादव का कहना है कि अगर 31 दिसंबर तक सर्टिफिकेट जमा न कराए गए तो सभी की पेंशन बंद कर दी जाएगी। उन्होंने सभी से जल्द सर्टिफिकेट जमा कराने की अपील की है।
ईपीएफओ ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के साथ करार किया हुआ है। इसके तहत किसी भी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया जा सकता है।
ऐसे करें जमा
सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए आपको फिंगर प्रिंट और रेटीना स्कैनिंग करानी होगी। इसके बाद खाताधारक के मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। इस पासवर्ड को फीड करने के बाद आपका लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट हो जाएगा।
लाइफ सर्टिफिकेट के लिए ईपीएफओ के देहरादून, हरिद्वार स्थित कार्यालय के अलावा पीएनबी, एसबीआई में संपर्क किया जा सकता है। अगर कोई ब्रांच मैनेजर आनाकानी करे तो सीधे ईपीएफओ को इसकी शिकायत की जा सकती है।
- मनोज कुमार यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, ईपीएफओ, देहरादून