{"_id":"e677365ae12b9875d64eb56e6987c7c5","slug":"petrol-tanker-burn-at-petrol-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप से पेट्रोल का जलता टैंकर लेकर भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप से पेट्रोल का जलता टैंकर लेकर भागा चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
देहरादून के कारगी चौक स्थित शहीद मेजर गुरुंग पेट्रोल पंप में तेल उतारने के दौरान टैंकर में आग लगने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
साहस दिखाते हुए चालक जल रहे टैंकर को पंप से लेकर भागा और बाहर सड़क पर खड़ा कर दिया। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। यदि टैंकर पंप पर ही खड़ा रहता तो आग भयंकर रूप धारण कर सकती थी।
पौन घंटे में बुझी आग
पेट्रोल पंप और फायर कर्मचारियों की मदद से टैंकर की आग को करीब पौन घंटे में बुझाया गया। गनीमत यह भी रही कि जिस समय टैंकर में आग लगी उसमें से पेट्रोल निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
बाइक की चिंगारी से लगी आग
बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बाइक स्टार्ट करते समय निकली चिंगारी से टैंकर में आग लगी। आग बुझाते समय पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी झुलस गया है।
इस दौरान हाईवे पर यातायात पूरी तरह से बंद रहा। पेट्रोल पंप और आसपास अफरातफरी का माहौल रहा।