फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol price 5 rupees Cheaper in uttarakhand

खुशखबर: उत्तराखंड में 2.50 नहीं इतने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, पढ़कर खिल जाएंगे चेहरे

Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Petrol price 5 rupees Cheaper in uttarakhand
Petrol

केंद्र सरकार ही नहीं उत्तराखंड सरकार ने भी आम जनता को सौगात दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बाद प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।

विज्ञापन


इससे प्रदेश में दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में कुल पांच रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में पत्रकार वार्ता में कहा कि जनहित में पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

सालाना 325 करोड़ रुपये का आर्थिक व्यय भार बढ़ेगा

बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से पेट्रोल और डीजल के दाम में की गई कटौती पेट्रोल पंपों पर प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि कीमत में की गई कमी से सरकार पर सालाना 325 करोड़ रुपये का आर्थिक व्यय भार बढ़ेगा।

उत्तराखंड में प्रतिवर्ष 40 करोड़ लीटर पेट्रोल और 90 करोड़ लीटर डीजल की खपत होती है। कीमतें कम होने से यातायात व परिवहन थोड़ा सस्ता होगा। सीएम ने कहा कि केंद्र ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी करने का सराहनीय कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed