फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol Diesel Price Today 28 February 2021: Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: उत्तराखंड में आज ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ऐसे जानें अपने शहर की कीमत ...

Sun, 28 Feb 2021 12:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Feb 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 28 February 2021: Know Rates According To IOCL
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल डीजल के दामों में रविवार को कोई बढोतरी दर्ज नहीं की गई। शनिवार को राजधानी देहरादून में पेट्रोल 19 पैसा महंगा होकर 89.89 व डीजल 15 पैसे की बढ़त के साथ 82.12 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिका। वहीं, मसूरी, अल्मोड़ा और चंपावत में पेट्रोल की कीमत 90 पार हो चुकी है। जबकि पिथौरागढ़ में पेट्रोल 91.31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

विज्ञापन


शहरों में आज इतनी है कीमत
शहर -  पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.89 - 82.12
मसूरी - 90.70 - 82.78 
अल्मोड़ा - 90.13 - 82.34
पिथौरागढ़ - 91.31 - 83.54
रुद्रपुर - 89.47 - 81.73
हरिद्वार-  89.35 -  81.57
चंपावत  90.49     82.82

ऐसे जानिए आपके शहर में कितना है दाम
अगर आप घर बैठे अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जानना चाहते हैं तो यह आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


शिवसेना ने किया प्रदर्शन
देहरादून में शिवसेना की ओर से महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। शनिवार सुबह शिवसेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोविंदगढ़ में पहुंचे। यहां केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला दहन कर गुस्सा जाहिर किया। गौरव कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। भाजपा ने महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल की, लेकिन अब वह जनता से किया वादा भूल गई है। प्रदर्शन में शिवसेना नेता पंकज तायल, राकेश बंसल, शिवम गोयल, वासु परविंदा, मनजीत भट्ट, रोहित बेदी, निशा मेहरा, कृष्णा देवी, शीला सिंह, रेखा मित्तल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed