फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol Diesel Price Today 25 February 2021: Petrol Diesel Price 25 Feb 2021: Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: उत्तराखंड में आज इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल, जानिए कीमत...

Thu, 25 Feb 2021 10:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Feb 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 25 February 2021: Petrol Diesel Price 25 Feb 2021: Know Rates According To IOCL
पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़त दर्ज नहीं - फोटो : Agency (File Photo)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़त दर्ज नहीं की गई है। बुधवार को भी राजधानी देहरादून में पेट्रोल 89.70 व डीजल 81.97 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। 

विज्ञापन


शहरों में आज इतनी है कीमत

शहर -  पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.70 - 81.97
मसूरी - 90.52 - 82.63
चमोली, गोपेश्वर - 91.56 - 83.98
रुद्रपुर- 89.29 - 81.58
चंपावत - 90.30 - 82.67
अल्मोड़ा - 89.94 - 82.18
काशीपुर - 89.61 - 81.96
ऋषिकेश- 89.49 - 81.73
श्रीनगर (गढ़वाल) - 82.55 - 90.20

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


महंगाई पर नियंत्रण करे केंद्र सरकार

कोटद्वार में पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था की बैठक में पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर रोष जताते हुए केंद्र सरकार से इनके मूल्य नियंत्रित करने की मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को संस्था के अध्यक्ष आनंद बल्लभ घिल्डियाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहले से ही जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की दामों में आए दिन हो रही बढ़ोत्तरी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।


कहा कि यदि जल्द इनके मूल्य नियंत्रण नहीं किए गए, तो इसका प्रभाव आगामी विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा। बैठक में प्रमोद कुमार, दिवाकर लखेड़ा, सुभाष बिष्ट, कमल थापा, संजू, रामचंद्र, बृजमोहन, सुबोध उनियाल, प्रेम सिंह, राकेश थपलियाल आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed