फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   peshawar terror attack.

पेशावर कांडः मासूमों की याद में नम हुई आंखें

Thu, 18 Dec 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Dec 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
peshawar terror attack.

पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए आतंकवादी हमले में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को दून के स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान बच्चों और शिक्षकों में आतंकी हमले के खिलाफ भारी गुस्सा नजर आया।

विज्ञापन


मोदी ने की दो मिनट के मौन की अपील
आतंकी घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना के दौरान दो मिनट के मौन की अपील की थी। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर पहले दो मिनट का मौन रखा। बच्चों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर मासूमों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


सोशल बलूनी स्कूल के प्रबंधक विपिन बलूनी ने कहा कि ऐसे हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय विद्यालय-1 हाथी बड़कला सहित विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में भी आतंकी हमले का विरोध जताते हुए श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य डा. इंद्रजीत सिंह ने इस हमले को अमानवीय, क्रूर और नृशंस करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसी रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा दून इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, चकराता रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सहित कई स्कूलों में बच्चों ने मासूमों को श्रद्धांजलि दी।


हरभजवाला ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय माध्यमिक विद्यालय में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इसमें प्रधान वीना देवी, विकास समिति के सचिव डीपी मनोरी, नागेंद्र, प्रकाश गैरोला आदि मौजूद रहे। ऑल उत्तराखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने भी गहरा दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed