फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   persons coming to dehradun will not go through corona test

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और चेकपोस्टों पर अब दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की नहीं होगी कोरोना जांच

Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
persons coming to dehradun will not go through corona test
उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण की दर बेहद कम होने के बाद सरकार और शासन ने निर्णय लिया है कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड के साथ ही जिले की सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच बंद कर दी जाए। आदेश आते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने तत्काल प्रभाव से रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस डिपो और आशारोड़ी चेकपोस्ट समेत तमाम चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के निर्देश दे दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही रेलवे स्टेशन समेत तमाम स्थानों पर जांच को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच किए जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक दिक्कत उन रेल यात्रियों को हो रही थी जो ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करने के बाद देहरादून पहुंचने पर उन्हें रेलवे स्टेशन के बाहर कोरोना जांच को लेकर काफी देर तक लाइनों में लगना पड़ता था।
विज्ञापन

कमोवेश यही स्थिति आशारोड़ी समेत तमाम चेकपोस्टों पर भी थी, जहां दूसरे राज्यों से चार पहिया वाहनों से आने वाले यात्रियों को लाइनों में लगकर कोरोना जांच करानी पड़ रही थी। अब यात्रियों को इस झंझट से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सरकार, शासन के निर्देश पर फिलहाल रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, चेकपोस्टों पर कोरोना जांच बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब यात्रियों को कहीं पर भी कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है।

फिलहाल दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल में मिलती रहेगी आरटीपीसीआर जांच की सुविधा
देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और चेकपोस्टों पर बेशक कोरोना जांच बंद कर दी गई है, लेकिन दून अस्पताल, कोरोनेशन जैसे सरकारी अस्पतालों के अलावा परेड मैदान में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट की सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed