फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Permit will be suspended for the third time if riding on a restricted route

Dehradun News: प्रतिबंधित मार्ग पर बैठाई सवारी तो तीसरी बार में निलंबित होगा परमिट

Thu, 29 Jun 2023 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Permit will be suspended for the third time if riding on a restricted route
विक्रमों को मुख्य मार्गों से हटाने के साथ ही उन पर शिकंजा कसने की तैयारी भी शुरू हो गई है। परमिट की शर्तों के विपरीत जगह-जगह रास्ते से सवारियां बैठाने और प्रतिबंधित मार्गाें पर विक्रम का संचालन करने पर कार्रवाई की जाएगी। संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने इसका आदेश जारी कर दिया है। परमिट शर्ताें के उल्लंघन में पहले दो मौकों पर चालान और तीसरी बार परमिट निलंबित कर दिया जाएगा। चौथी बार में परमिट को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने विक्रम समेत सभी सार्वजनिक वाहनों के लिए सख्त निर्देश जारी किए। कहा, परमिट शर्तों के विरुद्ध संचालन होने के साथ ओवरलोड करने पर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक वाहन में निर्धारित सवारियों के 50 प्रतिशत से अधिक सवारी बैठाने पर चालान और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। पहली बार में पांच हजार, दूसरी बार में दस हजार और तीसरी बार में परमिट निलंबित किया जाएगा। इसके बाद भी अगर वाहन चालक ने शर्तों का उल्लंघन किया तो उसका परमिट निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म हाे चुके रूट पर पुन: वाहनों का संचालन
आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि झाझरा-सुद्धोवाला, प्रेमनगर से बल्लूपुर-घंटाघर-परेड ग्राउंड-सर्वे चौक, लाडपुर, रायपुर तक सिटी बस सेवा को पुन: बहाल किया जाएगा। यह रूट खत्म हो गया था। इसे पुन: बनाया गया है। अभी इस पर अस्थाई तौर पर 14 बसें चल रही हैं। इस रूट पर आवश्यक वाहनों की संख्या के लिए सर्वे शुरू किया गया है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार वाहनों की संख्या निर्धारित कर संचालन कराया जाएगा।
-----------------------
मालदेवता, शमशेरगढ़, मालसी के लिए रोटेशन से चलेंगे वाहन
परेड ग्राउंड मालदेवता रूट के लिए स्वीकृत परमिटों के मार्ग का विस्तार किया है। इसमें रायपुर-हाथीखाना चौक, अपर तुनवाला चौक, लोवर तुनवाला चौक, कस्तूरी चौक से शमशेरगढ़ बस स्टाप, रायपुर से रांझावाला, गुजरोंवाली, दुानाली चौक, बालावाला रोड, मालसी पुलिया तक शामिल है। इस रूट पर 8 से 13 सीटर गाड़ियां रोटेशन के आधार पर मालदेवता, शमशेरगढ़ एवं मालसी पुलिया तक चलाई जाएंगी, ताकि परिवहन सेवाओं को दुरुस्त किया जा सके। वहीं सर्वे कर वाहनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed