फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Permanent monitoring device will be installed to monitor the movement on Varunavat mountain Uttarkashi News

Uttarkashi: वरुणावत पर हलचल की निगरानी के लिए लगेगा स्थायी निगरानी यंत्र, कुटेटी देवी क्षेत्र में होगा स्थापित

Tue, 10 Sep 2024 01:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

वरुणावत पर्वत पर हलचल की निगरानी के लिए स्थायी निगरानी यंत्र लगेगा, जिसे कुटेटी देवी क्षेत्र में  स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2003 में भूस्खलन के बाद तीन साल में ही निगरानी यंत्र हटा लिया गया था।

विज्ञापन
Permanent monitoring device will be installed to monitor the movement on Varunavat mountain Uttarkashi News
वरुणावत पर्वत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वरुणावत पर्वत पर होने वाली हर हलचल की निगरानी के लिए स्थायी निगरानी यंत्र स्थापित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने वरुणावत पर्वत पर 21 साल बाद दोबारा हुए भूस्खलन के बाद यहां स्थायी निगरानी यंत्र लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बीते 27 अगस्त को वरुणावत पर्वत पर हुए भूस्खलन के बाद अमर उजाला ने निगरानी यंत्र नहीं लगे होने की खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि वर्ष 2003 में वरुणावत पर्वत पर भारी भूस्खलन होने के बाद देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान ने यहां मिशन मोड पर पर्वत के सामने स्थित कुटेटी देवी क्षेत्र में निगरानी यंत्र स्थापित किया था। उस यंत्र से करीब दो से तीन साल तक वरुणावत पर्वत की हर हलचल पर नजर रखी गई, लेकिन बाद में संस्थान ने इसे यह कहकर हटा लिया था कि सरकार चाहे तो इस पर अपने स्तर से कार्य कर सकती है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में आज मलबे से निकाले चार शव, मृतकों की संख्या हुई पांच, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोबारा भूस्खलन के बाद जिला प्रशासन यहां स्थायी निगरानी यंत्र स्थापित करने के प्रति गंभीर हुआ है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिह बिष्ट का कहना है कि दीर्घकालीन उपाय के तहत स्थायी निगरानी यंत्र लगाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इसके लिए कुछ वैज्ञानिकों से भी बात की गई है। कुटेटी देवी क्षेत्र में ही यह यंत्र स्थापित किया जाएगा, जिससे चौबीसों घंटे पर्वत की हर हलचल पर नजर रखी जा सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed