फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People troubled by drinking water problem demonstrated

Dehradun News: पेयजल समस्या से परेशान तिमली के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Oct 2025 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
People troubled by drinking water problem demonstrated
तिमली में प्रदर्शन करते पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
- व्यवस्था सुचारु नहीं होने पर जल संस्थान के कार्यालय पर तालाबंदी की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर। पानी की किल्लत से परेशान ग्राम पंचायत तिमली के ग्रामीणों ने बुधवार को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया। जल संस्थान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो जलसंस्थान के विकासनगर और हरबर्टपुर स्थित कार्यालयों पर तालाबंदी की जाएगी।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत तिमली में छह महीने से पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। लोगों को दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पानी की किल्लत के चलते सुबह की दिनचर्या भी बाधित होती है। क्षेत्र पंचायत सदस्य तिमली सोनू धानिया ने बताया कि गांव में पेयजल समस्या का समाधान करने के मामले में जलसंस्थान लापरवाह बना हुआ है। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। अव्यवस्थाओं और लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्र होकर जलसंस्थान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में पानी की व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो जलसंस्थान के कार्यालयों का घेराव कर तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में आशिक, जलील, फारूक, इस्पाक, कादिर, मुश्ताक, दिलशाद, सद्दाम, शाहरुख, सेवाराम असगर, कामिल, शराफत, साजिद, सलीम, जाहिद, शिवचरण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

------
क्षेत्रीय अवर अभियंता को मौके पर भेजकर पेयजल आपूर्ति की समस्या का निरीक्षण कराया जाएगा। लोगों को जल्द पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
जयपाल सिंह, जलकल अभियंता विकासनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed