फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People tried to get groom of scheduled caste off horse Case filed against six including five women under SC-ST

अल्मोड़ा: अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़े से उतारने की कोशिश, पांच महिलाओं समेत छह पर केस दर्ज, गांव में तनाव

Wed, 04 May 2022 08:41 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 04 May 2022 08:41 PM IST
सार

मामला प्रकाश में आते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। आसपास के क्षेत्र में भी तनाव बना हुआ है। राजस्व टीम गांव में डेरा डाले हुए है और पल-पल की जानकारी प्रशासन को दे रही है।

विज्ञापन
People tried to get groom of scheduled caste off horse Case filed against six including five women under SC-ST
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के ब्लॉक सल्ट के ग्राम थला तड़ियाल मौडाली के तोक मजबाखली में अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़े से जबरन उतारने की कोशिश और बरातियों को रोकने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में प्रशासन ने तोक मजबाखली गांव की पांच महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


तीन मई को ग्राम थला तड़ियाल निवासी दर्शन लाल ने सल्ट के एसडीएम गौरव पांडे को दी गई तहरीर में कहा कि सोमवार (दो मई) को उनके बेटे विक्रम की बरात को मजबाखली में ग्रामीणों ने रोक दिया। बरात प्रस्थान के समय कुछ महिलाओं और पुरुषों ने दूल्हे को अनुसूचित जाति का होने के कारण घोड़े से जबरन उतारने की कोशिश की। तहरीर में कहा गया कि आज भी शिक्षित समाज में सवर्ण जाति के लोगों की ओर से जात-पात के नाम पर भेदभावपूर्ण और अमानवीय व्यवहार किया जाता है।

विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच कर रही
एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। शिकायती पत्र में नामजद किए गए सभी छह लोगों में तारा देवी पत्नी कुबेर सिंह, जिबुली देवी पत्नी रमेश सिंह, रूपा देवी पत्नी शिव सिंह, भगा देवी पत्नी आनंद सिंह, मना देवी पत्नी रतन सिंह, कुबेर सिंह पुत्र मुकुंद सिंह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है, पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। 


 

गांव में तनाव का माहौल, प्रशासन मुस्तैद

अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़े से उतारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। दोनों पक्षों में उपजे विवाद से आसपास के क्षेत्र में भी तनाव बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व टीम गांव में डेरा डाले हुए है और पल-पल की जानकारी प्रशासन को दे रही है। प्रशासन दोनों पक्षों को शांत करने में जुटा हुआ है, ताकि कोई बड़ा विवाद खड़ा न हो। एसडीएम गौरव का कहना है कि गांव में स्थिति सामान्य है और दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed