फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people suffered in summer.

आसमान से बरस रही 'आग', जीना मुहाल

Tue, 09 Jun 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Jun 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
people suffered in summer.

पारे में उछाल के साथ ही मौसम ने गर्म रुख अख्तियार कर लिया है। तीन दिन के भीतर राजधानी का पारा तीन डिग्री बढ़कर 40 के निकट पहुंच गया है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में गरमाहट महसूस की गई। इसके साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी ने लोगों का जीन मुहाल कर रखा है।

विज्ञापन


उमस भी लगातार बढ़ती जा रही है। रात में भी लोग उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल गर्मी का सिलसिला जारी रहने के आसार जताए हैं।

सोमवार को सुबह से ही सूरज की तपिश ने पारे की गति बढ़ा दी। दोपहर 12 बजे तक सड़कों पर निकलना दूभर हो गया। तपिश के बीच सड़कों से आग निकलने लगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पारे की गति लगातार तेज होती जा रही है।
विज्ञापन


तीन दिन के भीतर पारे में तीन डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। जहां छह जून को दिन का अधिकतम पारा 36.8 डिग्री था, वहीं सोमवार को पारा 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी एक-दो दिन में पारा 40 पार पहुंचने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि पहाड़ में उत्तरकाशी, चमोली में कुछ जगहों पर बेहद हल्की बौछारें पड़ने के अलावा पूरे प्रदेश में फिलहाल 11 जून तक मौसम शुष्क रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पारे में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी में भी मंगलवार को मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

तीन दिन के पारे पर एक नजर

छह जून : 36.8 (अधिकतम), 23.1 (न्यूनतम)
सात जून : 37.9 (अधिकतम), 23.8 (न्यूनतम)
आठ जून : 39.8 (अधिकतम), 23.1 (न्यूनतम)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed