फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People should themselves remove encroachment from the roads of Sahiya section today

Dehradun News: साहिया खंड के मार्गों से लोग आज स्वयं हटा लें अतिक्रमण

Tue, 06 Aug 2024 06:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
People should themselves remove encroachment from the roads of Sahiya section today
लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया ने मोटर मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि लोग 6 अगस्त, मंगलवार यानी आज तक में स्वयं अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन

लोनिवि के अनुसार, कालसी-चकराता मोटर मार्ग, साहिया-क्वानू मोटर मार्ग, हरिपुर-कोटी-ईछाड़ी मोटर मार्ग, कालसी-बैराटखाई सहित कई मोटर मार्गों पर अतिक्रमण है। खंड की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले 163 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। लोगों इन मार्गों के किनारे मकान, दुकान, खोखा आदि बना लिए हैं।
विज्ञापन

विभाग को हटाना पड़ा तो खर्च वसूलेगा

नोटिस के अनुसार, जो जमीन भू-स्वामियों की है वह अपने दस्तावेज 6 अगस्त तक लोनिवि के कार्यालय में जमा करा दें। वहीं, अतिक्रमण करने वालों ने अपने निर्माण खुद नहीं हटाए तो उसे विभाग हटाएगा। इस कार्रवाई में जितना खर्च आएगा उसकी वसूली अतिक्रमण करने वालों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed