फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People roaming without masks in Mussoorie

मसूरी में बिना मास्क के घूम रहे लोग

Tue, 29 Jun 2021 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
People roaming without masks in Mussoorie
मसूरी। कर्फ्यू में ढील के बाद पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं। यह कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं। माल रोड पर सोशल डिस्टेंसिंग और बिना मास्क के काफी लोग टहलते रहते हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मसूरी शहर की माल रोड सैलानियों की सबसे सहूलियत वाली और पसंदीदा जगह होती है। कर्फ्यू में ढील के बाद माल रोड पर चहलपहल बढ़ गई है। इस रोड की अधिकतर दुकानें में खुलने लगी हैं। ऐेसे में भीड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण फैलने की खतरा मंडरा रहा है। पुलिस बिना मास्क के घूमने लोगों का चालान करती है, लेकिन कोई असर नहीं दिख रहा है। एसएसआई मनोहर सिंह रावत ने कहा कि शहर में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही चालान किए जा रहे हैं। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने व्यापारियों को मास्क पहनकर सामान बेचने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed