{"_id":"5d4c7d3a8ebc3e6cf805fcaa","slug":"people-returning-from-three-days-due-to-not-having-khatouni-vikas-nagar-news-drn3157730139","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौनी नहीं बनने से तीन दिन से बैरंग लौट रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौनी नहीं बनने से तीन दिन से बैरंग लौट रहे लोग
विज्ञापन
कालसी। त्यूनी और कालसी तहसील मुख्यालय में बने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्रों के सॉफ्टेवयर अपडेट करने की प्रक्रिया के चलते तीन दिनों से खतौनी का काम प्रभावित है। ऐसे में दूर दराज से पहुंचने वाले ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ रहा है। इसके अलावा आय, जाति, निवास और हैसियत प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहे हैं।
कालसी तहसील के 169 और त्यूनी के अंतर्गत 54 राजस्व ग्राम आते हैं। इनमें से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील मुख्यालय पहुंचते हैं। कलम सिंह चौहान, सियाराम शर्मा, बहादुर सिंह, कलीराम आदि का कहना है कि बीते तीन दिन से वह खतौनी निकालने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार सॉफ्टेवयर अपग्रेडिंग की बात कहकर लौटा दिया जाता है।
---
जिला स्तर से सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम चल रहा है। जल्द ही समस्या को दूर कर खतौनी जारी करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-एसपी उनियाल, तहसीलदार, कालसी