फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People raging on the construction on public roads, demonstrations

सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कार्य पर भड़के लोग, प्रदर्शन

Tue, 03 Dec 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
People raging on the construction on public roads, demonstrations
कालसी तहसील कार्यालय के बाहर सराड़ी गांव के लोग प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : VIKAS NAGAR
तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सराड़ी के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर सार्वजनिक रास्ते पर पर अतिक्रमण कर दुकान निर्माण का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने मामले की जांच की मांग के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मामले में एसडीएम ने तहसीलदार से जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव को जाने वाले सार्वजिनक रास्ते और सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकान का निर्माण हटाया हुआ है। सार्वजनिक रास्ते पर दुकान का निर्माण किए जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शिकायत के बाद भी दुकानों को नहीं हटाया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दुकान नहीं हटाए जाने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उप जिलाधिकारी डॉ.अपूर्वा सिंह ने बताया कि मामले में तहसीलदार से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट की आख्या के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में मल्लू राम, अतर सिंह, जवाहर सिंह, जस्सू धीमान, मनीष, सचिन, नारायण सिंह, जटिया, सनियाराम, रिंकू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed