फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people protest on lady shop

महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम

Fri, 20 Dec 2013 02:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Dec 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
people protest on lady shop

राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला विजय कॉलोनी में गल्ले की दुकान ही वंदना गुसाईं के परिवार का भरण-पोषण का एकमात्र सहारा है। पति की सेहत खराब रहती है तो वंदना ही यह दुकान देखती है।

विज्ञापन


वंदना की माने तो जब से उसने दुकान संभाली कुछ लोग उसके पीछे सिर्फ इसलिए पड़े हैं क्योंकि वह महिलाओं के काम करने के विरोधी हैं। इन लोगों ने बिना किसी कारण दुकान पर छापा पड़वा निलंबन के आदेश कराए।
विज्ञापन


इनके नाम है दुकान
इसके चलते दुकान पर आए चावल बंट नहीं पा रहे हैं और लोग रोज यहां पहुंच वापस लौट जा रहे हैं। बुधवार को भी कई लोग राशन कार्ड लेकर अपने हिस्से का चावल मांग रहे थे। वंदना चाहते हुए भी इन लोगों को चावल नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना ने बताया कि गल्ले की दुकान जेठ हरि सिंह गुसाईं के नाम है। वह आर्मी रिटायर्ड हैं। हमारी पारिवारिक स्थिति बुरी देखते हुए उन्होंने पति मदन गुसाईं को गल्ले की दुकान संभालने की जिम्मेदारी दी।

अभद्रता करते हैं लोग
कुछ समय बाद पति काफी बीमार रहने लगे। ऐसे में अपनी दोनों बेटियों के भरण-पोषण के लिए मैं दुकान पर बैठने लगी। लेकिन क्षेत्र के कुछ लोग लगातार यह कहकर गाली-गलौच करते हैं कि महिला गल्ले की दुकान नहीं चला सकती। ये काम तो आदमियों के हैं।

वंदना ने बताया कि यही वजह है एक दिन बिना किसी कारण दुकान पर छापा मरवाया गया। लंच टाईम में भी दुकान खुली थी। यहां लोगों से पूछने पर भी कोई कमी नहीं निकली।

लिखित नहीं दे रहे आदेश
बावजूद इसके दुकान के निलंबन के आदेश दे दिए गए लेकिन कई बार पूछने पर भी कारण स्पष्ट नहीं किया गया। इसके बाद एसडीएम, डीएम, डीएसओ सभी से मुलाकात की गई तो अधिकारियों ने मुंह जुबानी राशन बांट लेने की बात कही लेकिन लिखित में आदेश नहीं दिया गया।

दुकान में कई दिनों से चावल आया हुआ है लेकिन निलंबन के चलते बंट नहीं पा रहा है। जबकि दूसरी जगह चावल के बाद अब गेहूं भी बांटा जा रहा है।

इनको नहीं है ऐतराज
एक ओर जहां कुछ लोग लगातार महिला को धमका रहे हैं। वहीं अधिकतर महिलाएं यहां साथ खड़ी हैं। वह खुले रूप से कहती हैं कि गलत दूसरे लोग हैं। यह महिला पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रही है।

क्षेत्रवासी यशोदा गुसाईं ने कहा कि हमेशा समय पर राशन मिलता है। दुकान दिनभर खुली रहती है। हम इस महिला के काम की सराहना करते हैं। वीना कन्नोजिया का कहना है कि इतनी ईमानदारी से कोई पुरूष भी काम नहीं करता।


बुधवार को दुकान में राशन लेने पहुंचे वीना, सीमा, मीना, सुदेश, शांता, रमा, सीमा, पन्ना, रीना सभी का कहना था कि महिला को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जबकि पूरा मोहल्ला वंदना के साथ है। यह मेहनत कर अपना परिवार पाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed