{"_id":"592ad8bc4f1c1b824abda95a","slug":"people-protest-for-girl-who-is-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती की बरामदगी के लिए हिंदू संगठन ने थाने में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवती की बरामदगी के लिए हिंदू संगठन ने थाने में काटा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 May 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
protest in police station
- फोटो : amarujala
लापता युवती की बरामदगी की बरामदगी की मांग को लेकर हिंदु संगठनों के लोगों ने परिजनों संग कैंट कोतवाली में प्रदर्शन किया। दूसरे समुदाय के एक युवक पर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र से एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक झांसा देकर भगा ले गया। परिजनों की ओर से सोलह मई को कैंट कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। संगठन के लोगों ने शीघ्र बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि पुलिस युवती की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। बहुत जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा।