फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People of Suraj Seva Dal marched to Raj Bhavan on Sunday

Dehradun News: सुराज सेवा दल का राजभवन कूच, पुलिस ने रोका तो हुई नोकझोंक

Mon, 09 Sep 2024 04:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
People of Suraj Seva Dal marched to Raj Bhavan on Sunday
Iप्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांगI
विज्ञापन




विभिन्न मांगों को लेकर सुराज सेवा दल के लोगों ने रविवार को राजभवन के लिए कूच किया। सचिवालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका तो पदर्शनकारियों ने इसका जमकर विरोध किया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।




प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, दुष्कर्म, हत्या और भ्रष्टाचार की सीबीआइ जांच की मांग के लिए रविवार को परेड ग्राउंड में सुराज सेवा दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कुछ देर बाद नारेबाजी करते हुए राजभवन के लिए निकल पड़े। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाना पड़ा। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। जैसे ही प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के पास पहुंचे तो उन्होंने पुलिस की मोर्चाबंदी तोड़ने की कोशिश की। रोकने पर बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार के सत्ता में आने के बाद अपराध का ग्राफ बढ़ा है। आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी पर है। महंगाई से गृहणी का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। उन्होंने प्रदेश में हाल ही में हुई कईं घटनाओं को भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed