फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People of Muslim community submitted a memorandum to the Tehsil administration, saying - Commission should take action against the conspiracy to disturb communal harmony.

Dehradun News: मुस्लिम समाज के लोगों ने तहसील प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कहा- सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश पर कार्रवाई करे आयोग

Sat, 28 Sep 2024 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
People of Muslim community submitted a memorandum to the Tehsil administration, saying - Commission should take action against the conspiracy to disturb communal harmony.
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर एकत्र होकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को ज्ञापन प्रेषित किया। तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में विकासनगर में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


पूर्व सभाषद जावेद खान के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि विकासनगर की जामा मस्जिद के मुतवल्ली के रूप में भाजपा के नेताओं ने ऐसे व्यक्ति को चुना जो यूपी के सहारनपुर का पंद्रह हजार का इनामी अपराधी था। ऐसे व्यक्ति को मुतवल्ली बनाने में वक्फ की संपत्तियों को खुर्द-बुर्द करने की साजिश लग रही है। उन्होंने इस प्रकार के प्रकरणों की जांच के लिए कमेटी गठित करने, जामा मस्जिद के मुतवल्ली पद से मोहम्मद खालिद को तत्काल हटाने, मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध द्वेष उत्पन्न कर रहे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सरफराज अली, गुलबहार, इसरार, सोनू, सगीर, माजिद, इरफान, खुर्शीद, अनीसुर्रहमान, नौशाद, कालू, फईम अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed